Sat Mar 26 2022
4 years ago
यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी
बीते दिन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।