Sat Jul 09 2022
4 years ago
पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ लिया गया मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी
बीते दिन श्री अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में जनपद बागेश्वर पुलिस के सभी थाना/ /पुलिस लाईन के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। आगामी मानसून सीजन को नजर में रखते हुए सभी उपकरणो और बचाव के बारे में बताया। किसी भी प्रकार घटना घटित होने पर त्वरित कार्यवाही के आदेश दिये। अपराधों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम/ओवरलोडिंग/नाबालिक द्वारा गाड़ी ना चलाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।