Wed Jul 27 2022
4 years ago
चिकित्सा द्वारा पीड़ित भैंस को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से दिलवाया गया निजात
राजकीय पशु चिकित्सालय, मासी जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम खनूली में पशुपालक श्री दिनेश चंद्र की भैंस काफ़ी समय से टेल गैंग्रीन नामक पूंछ के रोग के कारण दर्द इत्यादि परेशानियों से जूझ रही थी। पशुचिकित्साधिकारी, मासी डॉ. मणि मेहरा द्वारा तुरंत पशु के समक्ष पहुंचकर पीड़ित पशु की सफल शल्य चिकित्सा व अन्य उपचार किया गया। इस प्रकार पीड़ित भैंस की लंबे समय से चली आ रही परेशानी से निजात दिलवाया व पशुपालक को पशुधन हानि से भी बचाया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।