Sat Aug 20 2022
4 years ago
जन्माष्टमी की झांकियों से चहकी पुलिस लाइन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में जनपद के सभी थानों, फायर स्टेशन एवं अन्य शाखाओं की आकर्षक झांकियां लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उक्त झांकियों के साथ सेल्फी क्लिक की। खचाखच भरे बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएम हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय व डीआईजी/एसएसपी हरिद्वार डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा शासन एवं प्रशासन के तमाम अन्य अधिकारियों के साथ सम्मिलित होकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द लिया गया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।