Thu Aug 25 2022
4 years ago
सीएम धामी ने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की
बीते दिन सीएम धामी ने सचिवालय में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम धामी ने पुलिस की जांच में और तेज़ी लाने, दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए एवं जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।