Sun Jun 04 2023
3 years ago
एम्स ऋषिकेश में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली का किया गया आयोजन
शनिवार को एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डाॅ. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि साइकिल एक विश्वसनीय टिकाऊ यातायात साधन होने के साथ-साथ जन स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद लाभदायक है। उन्होंने बताया कि विश्व साइकिल दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण प्रदूषण को कम करने का संदेश, लोगों को स्वस्थ रखना, प्रतिदिन साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना, साइकिल के अस्तित्व को बचाए रखना और उसकी उपयोगिता को बढ़ावा देना है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
