Wed Jun 07 2023
3 years ago
हेलंग बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य पांच महीने बाद शुरू
चमोली में भू-धंसाव की आपदा का दंश झेल रहे जोशीमठ शहर से लगे हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण करीब पांच माह बाद फिर शुरू हो गया है। जोशीमठ आपदा के बाद इस साल जनवरी में स्थानीय लोगों की मांग पर जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई थी। राज्य सरकार ने आईआईटी रुड़की की ओर से सकरात्मक रिपोर्ट आने के बाद अब बाईपास मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दे दी है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
