Thu Jun 15 2023
3 years ago
शराब पीकर झूठी सूचना देने पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
अल्मोड़ा धौलछीना निवासी पुनीत द्वारा हेल्पलाइन नंबर डॉयल 112 में सूचना दी कि उसकी बाईक अपाचे घर के सामने रोड पर खड़ी थी, वहाँ से गायब है। सूचना पर धौलछीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और खोजबीन की गयी तो मोटर साईकिल घर के पास नाले में मिली और कॉलर शराब के नशे में मिला। शराब के नशे में पुलिस को झूठी सूचना देने पर कॉलर पुनीत का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गई।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
