Thu Jul 06 2023
3 years ago
पीएम मोदी को भाए उत्तराखंड के काफल
सीएम धामी ने पीएम मोदी को उत्तराखंड के काफल भिजवाए थे। जो कि पीएम मोदी को बहद ही पसंद आए। पीएम मोदी ने सीएम धामी को काफल भिजवाने के पत्र भेजकर आभार व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि काफल रसीले और दिव्य मौसमी फल हैं। हमारी प्रकृति ने हमें एक से बढ़कर एक उपहार दिए हैं। उत्तराखण्ड तो इस मामले में बहुत धनी है। जहां औषधीय गुणों से युक्त कंद-मूल और फल-फूल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। काफल ऐसा ही एक फल है, जिसके औषधीय गुणों का उल्लेख प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी मिलता है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
