Fri Oct 27 2023
3 years ago
उपराष्ट्रपति ने गंगोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर की पूजा अर्चना
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने सपत्नीक गंगोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान डाॅ0 श्रीमती सुदेश धनखड़ और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति के गंगोत्री आगमन पर तीर्थ पुरोहितों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
