Tue Nov 07 2023
3 years ago
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग के अंदर केमिकल में लगी आग
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
