Wed Dec 06 2023
2 years ago
40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किये गये हस्ताक्षरित
डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में सीएम धामी की उपस्थिति में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। उन्होंने कॉन्क्लेव में आये सभी लोगों को समिट के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों के सुझावों के तहत 27 नई नीतियां बनाई गई है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
