Tue Jan 23 2024
2 years ago
सीएम धामी ने ‘बजट-पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
सीएम धामी ने कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने हेतु ‘बजट-पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने सीएम को आगामी बजट के संबंध में सुझाव दिए। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2024-25 के लिए जल्द ही बजट पेश करने जा रही है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनता से बजट के लिए महत्वपूर्ण सुझाव मांगे हैं। बजट को जनता के सुझावों के आधार और जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
