Tue Jul 16 2024
2 years ago
चम्पावत के विकास पांडे बने उत्तराखण्ड जल संस्थान में जेई
चम्पावत जिले के रहने वाले विकास पांडे ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर अभियंता परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर जूनियर इंजीनियर बनने का मुकाम हासिल किया है। विकास की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके पिता प्रकाश चंद्र दिव्यांग हैं। जबकि उनकी मां चंद्र कला पांडे राजकीय इंटर कॉलेज सुई में भोजन माता है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
