Sat May 27 2023
3 years ago
38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक का किया गया आयोजन
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय खेलों से सम्बन्धित सभी कार्यों में गति लाते हुए निर्धारित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएस ने प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए गुणवत्ता के साथ ही भव्यता के साथ आयोजित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के नाते इसे एक अवसर के तौर पर देखना चाहिए।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
