Wed Jun 22 2022
3 years ago
03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में अवैध मादक पदार्थों व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 21.06.22 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर थाना गैरसैण पुलिस द्वारा चौकी मेहलचोरी क्षेत्र के ग्राम वीना में एक व्यक्ति केसर सिंह रावत निवासी ग्राम वीना थाना-गैरसैण, जनपद चमोली को 03 पेटी क्रमशः 10 बोतल, 22हाफ, 44 क्वार्टर अंग्रेजी शराब अपनी परचून की दुकान में विक्रय करते हुए उक्त शराब सहित गिरफ्तार कर थाना गैरसैंण में मु.अ.सं. 18/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें