Fri May 29 20265 months ago
हिमाचल में दर्दनाक हादसा, ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत
खबर के अनुसार, हिमाचल में श्री रेणुका जी दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक बेकाबू मक्के से भरा ट्रक बाइकों पर पलट गया, जिस कारण इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि ट्रक ढलान से उतरते समय अनियंत्रित होकर बाइकों पर गिर गया था।