Fri Jun 12 20264 days ago
हिमाचल प्रदेश के 24 वर्षीय आदित्य शर्मा की जहाज हमले में गई जान
खबर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के 24 वर्षीय आदित्य शर्मा की जहाज पर हुए हमले में मौत हो गई। परिवार के अनुसार, उन्होंने आखिरी बार कहा था कि ‘‘जुलाई में छुट्टी पर घर आऊंगा’’, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया और परिवार सदमे में है। वहीं, जहाज पर मौजूद 24 लोगों में से 21 को बचा लिया गया, जबकि तीन की जान चली गई।