Fri May 15 20265 months ago
हिमाचल के जोगेंद्र नगर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूली छात्रा की गई जान
खबर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मंडी-पठानकोट एनएच पर जोगेंद्र नगर के पास सड़क हादसे में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। बताया गया कि वह स्कूल जा रही थी, तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आ गई, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।