Sat Jan 22 2022
3 years ago
हादसे का शिकार हो गई बारातियों से भरी बस
पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन को लेकर गाजियाबाद लौट रही बारातियों की बस खाई में जा गिरी। नंदग्राम गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से बारात गुरूवार को पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के अदालीखाल के पाल्सी गांव में पहुंची थी। शुक्रवार को बारात दुल्हन लेकर वापस गाजियाबाद जा रही थी, शंकरपुर चैक पोस्ट पौड़ी गढ़वाल से कुछ ही दूर जाने पर बस चालक ने नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। घायलों का उपचार चल रहा है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें