Tue May 12 20265 months ago
हरियाणा के नरवाना में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी
खबर के अनुसार, हरियाणा के नरवाना में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई और दीवार से टकरा गई। बताया गया कि बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे, जिनमें से 6 लोग घायल हो गए और ड्राइवर को भी चोटें आईं। वहीं, स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।