Sat Jun 13 20264 months ago
हरिद्वार पुलिस ने मासूम बच्ची का किया सफल रेस्क्यू, तीन आरोपी गिरफ्तार
खबर के अनुसार, उत्तराखण्ड के हरिद्वार में पुलिस ने अपहरण हुई चार माह की मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया है, जिसे विष्णु घाट क्षेत्र से अगवा किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बच्चों की खरीद-फरोख्त की साजिश में शामिल थे।