Sun Oct 01 2023
2 years ago
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक ली
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने थलीसैंण ब्लॉक सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। बैठक में उन्होंने चिकित्सा इकाइयों में शत प्रतिशत चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं एएनएम तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में सीएचओ तैनात करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी विभागीय एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को दिये।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
