Mon Jul 10 2023
3 years ago
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून के आवासीय भवनों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में (499.28 लाख) की लागत से बनने वाले कुलपति आवास एवं अन्य आवासीय भवनों की विधिवत आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मकसद उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाना है, जिसमें विश्वविद्यालय भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
