सीएम धामी ने ‘नशे की अंधेरी राह में उजाला’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Tue Feb 27 20243 years ago

सीएम धामी ने ‘नशे की अंधेरी राह में उजाला’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सीएम धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘नशे की अंधेरी राह में उजाला’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने समाज में नशे के विरूद्ध जनजागरूकता के प्रसार में सभी से सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में जहां एक ओर लोगों और विशेषकर युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करी से जुड़े अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन (प्रायोजित)