Thu May 11 2023
3 years ago
सीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी को दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी श्रीमती बलूनी को श्रद्धांजलि दी।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
