सीएम धामी ने लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Tue Feb 20 20242 years ago

सीएम धामी ने लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में वन विभाग द्वारा आयोजित ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे। चयनित 104 सहायक लेखाकारों में 59 वन तथा 45 तकनीकी शिक्षा विभाग के शामिल हैं। वन विभाग के अधीन अप्रैल 2017 से अब तक समूह ग के विभिन्न 4406 पदों पर नियुक्ति की गई, जिसमें जुलाई 2021 से अब तक 2528 नियुक्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन (प्रायोजित)