Thu May 18 2023
3 years ago
सीएम धामी ने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का किया लोकार्पण
सीएम धामी ने बीते दिन ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रुपए की लागत से चारधाम यात्रा के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के साथ ही चन्द्रभागा नदी पर लगभग 4.71 करोड़ रुपए से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। सीएम ने इस दौरान चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किए जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
