Sun Jun 11 2023
2 years ago
सीएम धामी ने ब्लॉक प्रमुखगणों के साथ संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुखगणों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ब्लॉक प्रमुख पर होती है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि जल्दी की जायेगी। सीएम ने कहा कि राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। नई पर्यटन नीति लाई गई है। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें