सीएम धामी ने टनल में फंसे श्रमिक के परिजनों से की मुलाकात
Tue Nov 28 20233 years ago

सीएम धामी ने टनल में फंसे श्रमिक के परिजनों से की मुलाकात

सीएम धामी टनकपुर भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे टनकपुर के छीनिगोठ निवासी पुष्कर सिंह एरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने परिजनों से कहा कि सभी श्रमिक सकुशल हैं, सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर तेजी से कार्य हो रहा है।

विज्ञापन (प्रायोजित)