सीएम धामी ने खरीदे विश्वकर्मा बंधुओं द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीये
Fri Nov 01 20242 years ago

सीएम धामी ने खरीदे विश्वकर्मा बंधुओं द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीये

सीएम धामी ने दीपावली के शुभ अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित स्थानीय बाजार का भ्रमण कर विश्वकर्मा बंधुओं द्वारा तैयार किये गए मिट्टी के दीये तथा मूर्तियां खरीद कर डिजिटल पेमेन्ट के माध्यम से भुगतान किया। सीएम ने प्रकाश के पर्व दीपावली की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और उजाला लाए।

विज्ञापन (प्रायोजित)