Sat Mar 25 2023
3 years ago
सीएम धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कों व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
सीएम धामी ने बीते दिन रायपुर क्षेत्र में अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित सौंग पुल, ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कों व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सौंग पुल की सुरक्षा दीवारों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सौंग नदी के चैनेलाइजेशन हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए एवं अन्य सभी आपत्तियों के निस्तारण हेतु शीघ्र शासन स्तर से कार्रवाई की जाए।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
