Thu Nov 23 2023
a year ago
सिलक्यारा पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, जल्द बाहर आएंगे सुरंग में फंसे 41 श्रमिक
सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को फंसे 11 दिन बीत चुके हैं। श्रमिकों को निकालने के लिए शासन प्रशासन की जद्दोजहद जारी है। बस कुछ ही देर में श्रमिक आजाद हो जाएंगे। श्रमिकों के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी सिलक्यारा पहुंच गए हैं। वीके सिंह सुरंग के अंदर जाएंगे। 54 मीटर के बाद अगला पाइप लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कुछ ही घंटे के भीतर श्रमिक सुरंग से बाहर आ जाएंगे।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें