Fri May 19 2023
3 years ago
सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए हुआ रवाना
आज दिनांक 19.5.2023 को गुरुद्वारा श्री गोविन्दघाट से कड़ी पुलिस सुरक्षा एवं बैण्ड बाजों की धुन के साथ पंचप्यारों की अगुवाई में पवित्र निशान के साथ सिक्ख श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना हो गया है, जिनका आज रात्रि विश्राम घांघरिया स्थित गुरुद्वारे में होगा एवं कल प्रातः यह जत्था श्री हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना होगा। श्री हेमकुण्ड साहिब साहिब के कपाटोद्घाटन से पूर्व यह पहला जत्था हेमकुण्ड साहिब पहुँच जाएगा, तदुपरान्त श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।