Mon May 16 2022
4 years ago
साथी से बिछड़े हुए व्यक्ति के लिए पुलिस बनी देवदूत
जबलपुर मध्यप्रदेश से आये सुरेश डेहरिया मंदिर दर्शन के उपरांत अपने साथी से बिछड़ गए थे। उनके फोन की बैट्री खत्म होने के कारण फोन स्विच ऑफ हो गया था। ऐसे में वह बहुत चिंतित व परेशान हो गए थे, तभी उन्होंने लाउडहेलर की आवाज सुनी जिस पर पुलिस उनका नाम पुकार रही थी और कोतवाली श्री बद्रीनाथ में आने को कह रही थी। सुरेश जी को उम्मीद की किरण नजर आई और वे पुलिस की मदद लेते हुए कोतवाली में पहुँचे वहाँ अपने साथी को देखकर खुशी से उनकी आंखें भर आईं।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।