Mon Jul 10 2023
3 years ago
साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में रविवार को साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की। राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के उद्देश्य से आशा मालवीय द्वारा साइकिल यात्रा के माध्यम से जागरूकता फैलाये जाने के अनूठे प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि वह समस्त युवा बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अपनी साइकिल यात्रा से उनके द्वारा पूरे देश में एकता का भी एक संदेश प्रसारित किया जा रहा है जो सराहनीय है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।
