Thu Jul 20 2023
2 years ago
सचिवालय में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक का हुआ आयोजन
मुख्य सचिव डॉ0 एस.एस. संधु ने बीते दिन सचिवालय में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को नई शिक्षा नीति लागू किए जाने हेतु सभी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम का कैलेंडर तैयार किया जाए और सुधार एवं सुझावों के लिए लगातार हितधारकों से तालमेल बनाकर सुझाव लिए जाएं। इसके लिए मैकेनिज्म तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में पहचान किए जाने की दिशा में भी कार्य किया जाए।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें