Sun May 29 2022
3 years ago
श्री बद्रीनाथ धाम में बुजुर्गों का सहारा है चमोली पुलिस
आज दिनांक 29.05.2022 को मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से अपने साथियों के साथ बद्रीनाथ दर्शन को आई बुजुर्ग महिला यात्री श्रीमती आशा देवी अपने साथियों से बिछड़ गई थी। परेशान होकर ड्यूटी में नियुक्त महिला आरक्षी पंकिता के पास गई। माता जी को हौसला देकर उनके साथियों को ढूंढने के लिए महिला आरक्षी द्वारा खोया-पाया केंद्र से लाउडहेलर पर बार-बार अनाउंस कराया गया। जिसे सुनकर माता जी के साथी खोया पाया केंद्र पर पहुँच पाए।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें