Tue Nov 14 2023
a year ago
लकड़ी के ढाबे में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
दीपवाली के मौके पर त्यूणी थाना क्षेत्र की दो दुकानों में आग लग गई। हादसे से दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। घटना मोरी गेट त्यूणी की बताई जा रही है। आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में लिया। आग लगने से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है लकड़ी के ढाबे में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया। गनीमत रही हादसे के दौरान दुकान बंद थी। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।