Sun Jun 18 2023
3 years ago
लंबे समय से इंफेक्शन से जूझ रही गाय का किया गया सफल इलाज
ग्राम गेंवला, बंदरकोट विकासखंड डुंडा जनपद उत्तरकाशी में श्री मोहनलाल की गाय एक लंबे समय से थन के अत्यधिक इंफेक्शन से जूझ रही थी। उनके द्वारा उपचार करवाया गया किंतु गाय को राहत नहीं मिल पाई। गाय को थन की वजह से चलने फिरने में भी परेशानी होने लगी थी। उनके द्वारा ज्ञानसू में डॉ0 मीनाक्षी डोभाल एवं डॉ0 सुनीता भट्ट को संपर्क किया गया। जिसके पश्चात दोनो डॉक्टरों की टीम द्वारा गाय का इलाज किया गया जिससे तुरंत गाय एवं पशुपालक दोनों को राहत मिली।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस साइट पर सामग्री (वीडियो, समाचार) सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। कॉपीराइट मूल रचनाकारों का है। UK Stories केवल जानकारी साझा करता है। यदि कॉपीराइट आपत्ति हो, तो कृपया संपर्क करें।