रोमांचक मुकाबले में नैनीताल निंजास ने टिहरी टाइटंस को हराया
Fri Jun 23 20233 years ago

रोमांचक मुकाबले में नैनीताल निंजास ने टिहरी टाइटंस को हराया

देहरादून- उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे लीग मुकाबले में नैनीताल निंजास की टीम ने टिहरी टाइटंस पर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मुकाबले में नैनीताल निंजस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टिहरी टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाये। कप्तान आदित्य तारे 39 रन, अखिल रावत 33 और वैभव भट्ट ने 29 रनों की अच्छी पारी खेली। नैनीताल निंजस की और से देवेंद्र बोरा ने दो विकेट जबकि आकाश मधवाल ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन (प्रायोजित)