Wed Aug 09 2023
2 years ago
रूद्रप्रयाग के सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत में ढहा होटल, कोई जनहानि नहीं
रूद्रप्रयाग के सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रामपुर में होटल केदार नामक एक होटल काफी समय से जर्जर स्थिति में था। उक्त होटल बीती सुबह करीब साढ़े आठ बजे ढह गया। पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से होटल को पहले ही खाली कर दिया गया था। होटल के गिरने के दौरान किसी भी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई है। यदि समय से होटल को खाली नहीं कराया जाता, तो काफी नुकसान हो सकता था।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें