Sat Jun 06 20263 months ago

रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

खबर के अनुसार, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की केदार घाटी में खराब मौसम के चलते फाटा से बद्रीनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर की ऊखीमठ के जीआईसी मैदान में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों के साथ चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन (प्रायोजित)