Thu Sep 21 2023
2 years ago
रुद्रप्रयागः नन्दाष्टमी के पावन पर्व पर यहां लगेगा मेला, तैयारियां जोरो पर
नन्दाष्टमी के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेले की तैयारियां जोरो पर हैं। 23 सितम्बर से शुरू होने वाले इस मेले को लेकर दशज्यूला क्षेत्रवासियों सहित संस्कृति प्रेमी, प्रवासी बन्धु, धियाणियां खासे उत्साहित हैं। यह मेला प्रतिवर्ष नन्दाष्टमी से शुरू होता है। जिसमें स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता, महिला मंगल दलों के कार्यक्रमों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाता है। साथ ही यह आयोजन दशज्यूला क्षेत्र को नयी पहचान भी दे रहा है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें