Fri Mar 04 2022
3 years ago
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान उत्सव का किया गया आयोजन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के भौतिकी विभाग में यूसर्क और गढ़वाल विवि के इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के भौतिकी विभाग के डॉ0 राजेन्द्र एस0 ढाका ने विज्ञान व तकनीक का सतत भविष्य के लिए एकीकृत दृष्टिकोण की थीम पर व्याख्यान दिया। मौके पर कविता, भाषण और पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं भी हुई।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें