Fri Nov 10 2023
2 years ago
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का किया लोकार्पण
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को राजभवन में नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) मौजूद रहे। राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर शिव मंदिर परिसर में रॉक गार्डन तैयार किया गया है, जिसमें पिथौरागढ़ स्थित ऊँ पर्वत की प्रतिकृति बनाई गई है।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें