राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने चमोली में पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी
Tue May 03 20224 years ago

राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने चमोली में पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी

राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने बीते दिन चमोली में पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों को समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि समस्याओं के संबंध में पूर्व सैनिक उनसे पत्राचार या स्वयं राजभवन में मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों के साथ भी मुलाकात की। रेड क्रॉस के अध्यक्ष व सदस्यों ने मोंमेटो भेंट व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन (प्रायोजित)