Mon Feb 12 2024
a year ago
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ‘भारत ज्ञान समागम-2024’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कोर विश्वविद्यालय, रूड़की में विकसित भारत अभियान के तहत ‘भारत ज्ञान समागम-2024’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। भारत ज्ञान समागम में देशभर के 20 राज्यों के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और 400 से अधिक शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों/प्राचार्यों एवं शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षाविदों को सम्मानित किया और समारोह की स्मारिका का भी विमोचन किया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें