Thu Jun 08 2023
2 years ago
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल ने पदाधिकारियों के साथ नैनीताल में पर्यटकों हेतु सुविधाओं और अवस्थापना विकास से संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और उनके सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने पदाधिकारियों से पर्यटन क्षेत्र में मॉर्डनाइजेशन व वैल्यू एडिशन किए जाने का सुझाव दिया।
समाचार स्रोत: मूल लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें