Fri Feb 14 20252 years ago
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राजाजी टाइगर रिजर्व का किया भ्रमण
राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह ने राजाजी टाइगर रिजर्व का दो दिवसीय भ्रमण किया और वहां की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध, जैव विविधता और वन्य जीवों को नजदीक से देखने का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके।
